
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा 3 से 10 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में जनजागरूकता और सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु जिले के 40 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 5790 लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ऑनलाइन ठगी, फंेक कॉल, फिशिंग लिंक, लोन ऐप, एपीके फाइल और सोशल मीडिया ठगी के माध्यमों से होने वाले सायबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई।…
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के लोक संगीत विभाग में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को लोक जीवन में कला जम्मू एवं छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में विषय पर व्याख्यान संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू की लोक कलाविद् प्रो. उषा बगाती उपस्थित थीं। सर्वप्रथम लोक संगीत एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव ने शॉल एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपशिखा पटेल ने श्रीफल भेंट कर प्रो. उषा बगाती का स्वागत किया। व्याख्यान में प्रो. बगाती ने विद्यार्थियों को बताया कि लोक कहीं का भी हो संगीत…
खैरागढ़। थाना छुईखदान पुलिस द्वारा पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त रुख अपनाते हुए 09 अक्टूबर 2025 को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लंझीयाटोला के कुछ लोग गौवंशीय पशुओं को बिना चारा-पानी और अमानवीय तरीके से कत्लखाने ले जा रहे हैं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर ग्राम बाबुनवागांव के बैगिन बांध के पास घेराबंदी कर मवेशी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि 04 नग गायें-लाल रंग की, उम्र 3 से 4 वर्ष 05 नग बछिया-सभी लाल रंग की, उम्र…
डोंगरगढ़। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत कन्या हाई स्कूल लाल बहादुर नगर की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 90 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस मौके पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। सभी ने साइकिल पाकर पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष छबीधर साहू, मंडल महामंत्री हेमलाल वर्मा, पार्षद उषा यदु, शाला विकास समिति के सदस्य शिवेंद्र धनकर, प्रेमलता यदु एवं नमिता देवांगन मौजूद रहे। विद्यालय प्राचार्य और समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम…
राजनांदगांव। रजत जयंती महाउत्सव 2025 के शुभ अवसर पर विकासखंड छुरिया अंतर्गत पाटेकोहरा परिवहन चेक पोस्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में खंड चिकित्साधिकारी डॉ. ओमेश भगत तथा बीईटीओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में ट्रक चालकों एवं चेक पोस्ट पर कार्यरत स्टाफ का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में हीमोग्लोबिन जांच, सिकलिंग टेस्ट, एचआईवी जांच, टीबी स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस-बी वैक्सीनेशन शामिल रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारियां…
राजनांदगांव। दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में पारंपरिक और पर्यावरण हितैषी अंदाज में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने गोबर और मिट्टी से दीये बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया। परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ दीप प्रज्वलन कर वातावरण को रोशन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक दीप सज्जा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में आईक्यूएसी समन्वयक सुरभि भट्टाचार्य ने सभी सहायक प्राध्यापकों व प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और…
राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर मिला उपचार जीवनदायी हो सकता है। शहर के लालबाग कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सामने बीती रात से प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक घुमंतू गाय की जान पशु चिकित्सकों ने बचा ली। गाय के साथ उसका नवजात बछड़ा भी पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, गाय रातभर प्रसव का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। अत्यधिक कमजोरी के चलते वह बैठ गई और आगे कोई प्रयास नहीं कर पा रही थी। सुबह संस्था की…
दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23) और उसके साथी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का कारण अवैध संबंध उजागर होने का भय बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “रजत जयंती महोत्सव” के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिले में निवासरत शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया। राज्य शासन के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा आयोजित इस “शहीदों को समर्पित कार्यक्रम” के अंतर्गत जिले के 33 शहीद परिवारों से संपर्क कर उनका कुशलक्षेम जाना गया और रजत जयंती के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने न सिर्फ परिजनों से मुलाकात की, बल्कि शहीदों के जीवन और कर्तव्यपरायणता को याद करते हुए उनकी शहादत…
राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और आबकारी एक्ट के तहत 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने यह अभियान चलाया। 10 अक्टूबर को गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया। मारपीट के मामलों में पकड़े गए आरोपी: प्रवीण बघेल उर्फ कुडही, निवासी वार्ड 48…