Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 2026

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 2026

    नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    • हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
    • नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
    • सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
    • राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
    • ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
    • खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
    • ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
    राजनांदगांव

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों के लिए इस बार सफर की शुरुआत ही मुश्किलों भरी हो रही है। हज कमेटी द्वारा पूरा पैकेज शुल्क पहले ही जमा कराए जाने के बाद अब अचानक ‘एयरफेयर डिफरेंस’ (हवाई किराए में अंतर) के नाम पर प्रति हाजी 10,000 रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। अचानक आए इस आदेश से हाजियों में भारी नाराजगी है। मामला अब राजनीतिक रूप भी लेने लगा है, जिसमें सरकार और हज कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    हज कमेटी ने इस अतिरिक्त वसूली के पीछे मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई परिचालन की लागत बढ़ने का हवाला दिया है। लेकिन हाजियों का कहना है कि जब एक बार अनुबंध और शुल्क की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो यात्रा के ऐन वक्त पर बजट बिगाड़ना अनुचित है।

    कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने इस फैसले को जायरीनों के साथ अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले अधिकांश लोग मध्यम या सीमित आय वर्ग के होते हैं। वे वर्षों तक अपनी मेहनत की कमाई जोड़कर इस सफर पर निकलते हैं। ऐसे में 10 हजार रुपये का अतिरिक्त भार उनके लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।

    खान ने उठाए ये 3 बड़े सवाल:

    जब शुल्क पहले ही तय हो चुका था, तो अब बदलाव क्यों?

    क्या हज कमेटी के पास भविष्य के जोखिमों के लिए कोई बैकअप प्लान नहीं था?

    क्या सरकार आम हाजियों को राहत देने के बजाय उन पर बोझ डालना चाहती है?

    हाजियों की 3 प्रमुख मांगें:
    पुनर्विचार: अतिरिक्त शुल्क के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए।

    छूट की सुविधा: यात्रियों को इस विशेष शुल्क से राहत या छूट दी जाए।

    पारदर्शी पॉलिसी: भविष्य के लिए ऐसी नीति बने कि यात्रियों को अंतिम समय में आर्थिक झटका न लगे।

    कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कॉअर्डिनेटर राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने कहा कि हज एक पवित्र इबादत है, इसे आर्थिक बोझ में तब्दील नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप कर हाजियों को राहत देनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से

    April 30, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा

    April 30, 2026

    राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    April 30, 2026

    ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त

    April 30, 2026

    खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका

    April 30, 2026

    ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर

    April 30, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 20269 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.