राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध ईट भट्टों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में किसान नरसिंग वर्मा के भूखंड पर संचालित अवैध ईट भट्ठा पर छापा मारकर लगभग 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त की।
कार्यवाही में तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव, खनिज विभाग के श्री भारत बंजारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध ईट भट्टों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

