Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    May 19, 2026

    30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त

    May 19, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
    • 30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
    • खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त
    • नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट
    • बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डेढ़ घंटे तक बिजली कार्यालय का घेराव
    • “राजनांदगांव मड़ई-हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    राजनांदगांव

    नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में चौकी मोहारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी रिश्ते की भांजी को बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाई और खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    नानी के क्रिया-कर्म में शामिल होने आई थी पीड़िता
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी नानी के निधन के बाद क्रिया-कर्म (दशगात्र) में शामिल होने के लिए अपने नानी के गांव छपारा आई हुई थी। इसी दौरान 17 मई 2026 को गांव के ही आरोपी हरिचंद्र साहू (42 वर्ष), जो पीड़िता को रिश्ते में भांजी बोलता था, ने उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और बेहोशी की हालत में उसे खेत की तरफ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
    पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ थाने के अंतर्गत चौकी मोहारा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा ने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में मोहारा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद 18 मई 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

    कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका:
    इस गंभीर मामले में आरोपी को चंद घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचाने में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे सहित मोहारा पुलिस चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    May 19, 2026

    30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त

    May 19, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

    May 19, 2026

    खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त

    May 19, 2026

    लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट

    May 19, 2026

    बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डेढ़ घंटे तक बिजली कार्यालय का घेराव

    May 19, 2026
    Top Posts

    प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारियां

    May 14, 202613 Views

    वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

    May 13, 202611 Views

    सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश

    May 13, 20266 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी एक साथ दाखिल करेंगे नामांकन, रैली में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

    May 17, 20262 Views

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक

    May 15, 20262 Views

    वज्रपात से जान गंवाने वालों के परिजनों को ढांढस, विस अध्यक्ष ने सौंपे 4-4 लाख के चेक

    May 13, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.