Close Menu
    What's Hot

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
    • सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
    • जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
    • बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
    • राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव
    • पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
    राजनांदगांव

    गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में यातायात के भारी दबाव को कम करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने यातायात और निगम अमले के साथ शहर के व्यस्ततम मार्ग गुड़ाखू लाइन का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने और सामान दुकान के भीतर रखकर व्यवसाय करने की समझाइश दी।

    सड़क पर सामान रखने से बाधित हो रहा यातायात
    उल्लेखनीय है कि शहर के सिनेमा लाइन, हलवाई लाइन, सदर लाइन, गुड़ाखू लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी और फल मार्केट जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर या बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त मरकाम ने स्वयं मोर्चे पर उतरकर गुड़ाखू लाइन का निरीक्षण किया।

    व्यापारियों को समझाया- अतिक्रमण से खुद का भी नुकसान
    भ्रमण के दौरान आयुक्त जी.आर. मरकाम ने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क पर सामान रखने और कपड़ा आदि बाहर लटकाने से पार्किंग की जगह नहीं बचती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने व्यापारियों को व्यावहारिक नुकसान समझाते हुए कहा कि पार्किंग और खड़े होने की जगह न होने के कारण कई बार ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे स्वयं दुकानदारों का ही व्यापार प्रभावित होता है।

    सफेद पट्टी के अंदर ही करें पार्किंग
    प्रशासनिक टीम ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क पर बनाई गई सफेद पट्टी (वाइट लाइन) के भीतर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराएं और शहर को व्यवस्थित व दुर्घटनामुक्त बनाने में नगर निगम व यातायात पुलिस का सहयोग करें।

    इस पैदल भ्रमण के दौरान यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप, प्रभारी कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम और यातायात विभाग का संयुक्त अमला मुख्य रूप से उपस्थित था।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026

    बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    July 17, 2026

    राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 17, 2026

    तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव

    July 17, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202640 Views

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 202610 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20267 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20266 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20264 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.