राजनांदगांव। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अवि की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है तथा उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ी भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में अवि मानिकपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की स्वर्णिम सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अवि मानिकपुरी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय टीम में स्थान बनाया तथा एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए अवि एक प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता से खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हॉकी भारत का गौरवशाली खेल है और इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। अवि मानिकपुरी ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। अवि मानिकपुरी मूलतः छत्तीसगढ़ से हैं और अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासित खेल शैली के बल पर उन्होंने भारतीय टीम में स्थान बनाया। उनकी इस सफलता ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह भर दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासिचव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपई, सचिव रवि पारीक, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम यादव, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, लवी मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
