राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 अप्रैल 2026 को धूमधाम से किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चला, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी और कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में स्कूल एवं महाविद्यालय की कुल लगभग 95 छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी में 40, जूडो/कराटे में 28, बैडमिंटन में 24 और टेबल टेनिस में 4 छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षकों ने न केवल खेल की तकनीक और नियम समझाए, बल्कि फिटनेस के लिए रनिंग और कंडिशनिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया।
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का प्रशिक्षण लेना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने छात्राओं को आगे भी नियमित अभ्यास जारी रखने और खेलों में अपनी रूचि बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने किया। उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया और प्रशिक्षकों ललित साहू (कबड्डी), यशलोक पांडे (बैडमिंटन), जयदीप एवं कु. अन्नपूर्णा (कराटे) का आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय की एन.ई.पी. एम्बेसडर कु. प्रज्ञा बाम्बेश्वर एवं कु. दिव्या शर्मा ने प्रशिक्षण का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिविर अत्यंत उपयोगी रहा और इससे उन्हें खेल में नई चीजें सीखने को मिलीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सहायक प्राध्यापक श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, चंदन साहू, रेवती रमन साहू, खिलेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

ताज़ा ख़बर :
- कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन
- जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला
- राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
- लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
- अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक, शमसुल ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे
- निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा
- महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव
- बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
