Close Menu
    What's Hot

    बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    April 22, 2026

    खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त

    April 22, 2026

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    • खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त
    • अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त
    • बिल्हरी जलाशय गहरीकरण में शर्तों की अनदेखी, मेसर्स सेवासिंह ओबेराय की अनुमति निरस्त
    • जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, कलेक्टर ने जमाखोरी और अधिक वसूली पर कड़ी चेतावनी दी
    • सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
    • ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख ईंट जप्त
    • महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल परिसर हुआ अतिक्रमण मुक्त, नए भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    राजनांदगांव

    बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक सहित कुल 13,480 रुपये का मशरूका जप्त कर उसे जेल भेज दिया है।

    कच्‍चे रास्ते पर की नाकाबंदी
    पुलिस के अनुसार, मंगलवार 21 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम नुनहाटोला और कोलियारी के बीच कच्चे रास्ते से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर आ रहे संदेही पवन निषाद (32 वर्ष), निवासी ग्राम दैहान को रोककर तलाशी ली गई।

    प्लास्टिक थैले में छिपा रखी थी शराब
    तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले से 29 नग ‘गोवा स्पेशल विस्की’ के पौवे बरामद हुए। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 5.220 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने शराब (कीमत 3480 रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG04DN5724 (कीमत 10,000 रुपये) को जप्त कर लिया है।

    आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
    आरोपी पवन निषाद के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगांव मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

    कार्रवाई में इनका रहा योगदान:
    तस्करी रोकने में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि हेमंत बोरकर, सउनि मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक मोहित साहू, नरेश प्रधान, जलेश्वर मंडावी, त्रिभुवन पटेल और अमित चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त

    April 22, 2026

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त

    April 22, 2026

    बिल्हरी जलाशय गहरीकरण में शर्तों की अनदेखी, मेसर्स सेवासिंह ओबेराय की अनुमति निरस्त

    April 22, 2026

    जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, कलेक्टर ने जमाखोरी और अधिक वसूली पर कड़ी चेतावनी दी

    April 22, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

    April 22, 2026

    ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख ईंट जप्त

    April 22, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202621 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 202614 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.