राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त गस्त के दौरान दो हाईवा वाहन जप्त किए।
पहले मामले में प्रदीप साहू के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 बीबी 7116 को ग्राम मनकी निवासी वाहन चालक पोषण लाल साहू द्वारा चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया और वाहन थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया।
दूसरे मामले में सौरभ सिंह ठाकुर के स्वामित्व वाला हाईवा सीजी 08 एएक्स 4456 को ग्राम जंतर निवासी वाहन चालक प्रीतराम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया और वाहन थाना पुलिस लाइन राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया।
उक्त प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार गस्त व निगरानी जारी रहेगी।

