Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    राजनांदगांव

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। 20 जून को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में यूपीएससी 2025 में चयनित अभ्यर्थी जिले के विद्यार्थियों से रूबरू होकर सफलता के अनुभव साझा करेंगे।

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 में चयनित अभ्यर्थी युवाओं को परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन और सफलता के लिए जरूरी पहलुओं की जानकारी देंगे।

    कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी अनुज अग्निहोत्री, राघव झुनझुनवाला, दिशांत निसार, वैभवी अग्रवाल, सुष्मिता सिंह, अजय गुप्ता, डायमंड ध्रुव और संजय डहरिया शामिल होंगे। ये अभ्यर्थी यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

    तैयारी से लेकर इंटरव्यू तक मिलेगी जानकारी
    कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी की रणनीति, विषय चयन, अध्ययन सामग्री, नियमित पढ़ाई की योजना, समय प्रबंधन, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

    जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और प्रेरणा उपलब्ध कराना है, ताकि वे सही दिशा में तैयारी कर सफलता हासिल कर सकें।

    प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ-साथ विद्यालय एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026

    खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल

    June 14, 20262 Views

    कन्हारपुरी की लक्ष्मी सादानी बनीं प्रदेश की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने किया पुरस्कृत

    June 12, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.