Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    राजनांदगांव

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में गर्भवती माताओं की सुरक्षा और स्वस्थ प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अब तक 1884 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित किया गया है। इनमें से 1717 महिलाओं की पहली और 1325 महिलाओं की दूसरी बार नि:शुल्क सोनोग्राफी कराई जा चुकी है।

    मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में हर माह की 9 और 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच, उपचार और आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन महिलाओं का पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ है, पूर्व में गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ है, कम वजन या कम ऊंचाई वाली महिलाएं, कम उम्र में गर्भधारण करने वाली महिलाएं, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क श्रेणी में रखा गया है।

    फोन से ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी
    कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक सलाह दी जा रही है। वहीं प्रसव के 15 दिन पहले मितानिनों द्वारा घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं का हाल जाना जा रहा है।

    सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि इस सप्ताह भी 132 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई है। इसमें इंडियन मेडिकल काउंसिल राजनांदगांव शाखा और निजी सोनोग्राफी सेंटरों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

    उन्होंने जिले की सभी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सक से जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नि:शुल्क सोनोग्राफी का लाभ लें, ताकि समय रहते जटिलताओं की पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026

    खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल

    June 14, 20262 Views

    कन्हारपुरी की लक्ष्मी सादानी बनीं प्रदेश की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने किया पुरस्कृत

    June 12, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.