खैरागढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद खैरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। जिला मुख्यालय राजीव चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है के नारों से गूंज उठा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जो बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे, ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के विश्वास और मोदी सरकार के सुशासन की जीत है। उन्होंने बताया कि बिहार ने लालू राज के भ्रष्टाचार और अराजकता को नकारते हुए विकास, स्थिरता और राष्ट्रीय हित का मार्ग चुना है।
विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि बिहार की यह जीत सिर्फ एक राज्य की सफलता नहीं बल्कि देश के विकास, राजनीतिक स्थिरता और प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के संकल्प की जीत है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और संगठन को भविष्य में और मजबूत करने का संकल्प लिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि देश की जनता अब केवल वादों पर नहीं बल्कि परिणामों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और अवसर दिए हैं, और यही कारण है कि जनता ने एनडीए को भारी बहुमत दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, टीके चंदेल, प्रकाश सिंह ठाकुर, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय जैन, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, नीलीमा गोस्वामी, अनिल अग्रवाल, संदीप वैश्यनव, अनुज देवांगन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, संजय शर्मा, पीताम्बर वर्मा, धर्मेन्द्र सांखला, आलोक श्रीवास, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने भविष्य में पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया और मोदी सरकार के विकास मॉडल तथा सुशासन को जनता द्वारा मिले समर्थन को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।

ताज़ा ख़बर :
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
