Close Menu
    What's Hot

    जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    February 21, 2026

    मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

    February 21, 2026

    विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    • मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
    • विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
    • जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित
    • ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई
    • रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
    • छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
    • सुकमा में पीएम श्री स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जनजातीय गौरव दिवस समारोह में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया संबोधन, पीएम मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में किया देशभर के आदिवासी समाज को संबोधित
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया संबोधन, पीएम मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में किया देशभर के आदिवासी समाज को संबोधित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के जनजातीय समाज को संबोधित किया।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति बहुमूल्य और समृद्ध है। उन्होंने भारतीय समाज में जनजातीय समुदाय के योगदान और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजातियों ने देश को गौरवान्वित करने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज में आजादी का अलख जगाया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम जनमन, धरती आबा जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय, 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रवास आतरगांव, 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रवास मानपुर सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला पंचायत सदस्य लखन लाल कलामें, सविता सोरी, सरपंच गजेन्द्र पुरामें, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, डीएफओ दिनेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के प्रमुख और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, समाज प्रमुख, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित किए गए। इसी तरह जनजातीय कंडरा, उरांव, सोनझरिया, गोंड, कंवर और हल्बा समाज के प्रमुखों को सम्मानित किया गया। आदिवासी समाज के पारंपरिक बैगा और जनजातीय परंपरा संरक्षक भी सम्मानित हुए।

    कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और आवास की चाबी भी प्रदान की गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान नागरिकों ने अपनी प्रेरक कहानियां मंच पर साझा की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    February 21, 2026

    मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

    February 21, 2026

    सीएम एक्सीलेंस अवार्ड से जिले को मिली मान्यता, संवर्धित टेक होम राशन पहल से कुपोषण के खिलाफ बड़ी सफलता

    January 12, 2026

    परवींडीह की दुर्गम पहाड़ियों में पुलिस-आईटीबीपी की बड़ी कार्रवाई, 11 क्लेमोर माइन का डम्प बरामद

    January 6, 2026

    मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना : वनांचल के 17 गांवों में बिजली से रोशन हुआ जीवन, चिमनी युग का हुआ अंत

    January 5, 2026

    रतनपुर में रेन सिन कान सी-5 कराटे फेस्ट का भव्य आयोजन

    January 5, 2026
    Top Posts

    प्रदेश में लागू हुआ विषय बंधन राजपत्र, शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार, छग विषय बाध्यता मंच ने जताया आभार

    February 15, 202655 Views

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    February 18, 202620 Views

    आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस पर जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान, वृद्धाश्रम में फल वितरण

    February 18, 20268 Views

    होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

    February 20, 20267 Views

    गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर अध्यक्ष चुने गए

    February 16, 20265 Views

    प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल

    February 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.