Close Menu
    What's Hot

    जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    February 21, 2026

    मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

    February 21, 2026

    विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    • मोहला में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.58 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
    • विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
    • जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित
    • ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई
    • रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
    • छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
    • सुकमा में पीएम श्री स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल
    राजनांदगांव

    प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद प्रदेश में निजी स्कूलों के शिक्षकों को सरकारी वेतनमान देने की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस मुद्दे को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।

    पॉल ने पत्र में कहा है कि प्रदेश के अधिकांश निजी स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया जाता। भविष्य निधि (पीएफ) जमा नहीं की जाती और वेतन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों से प्रतिदिन आठ घंटे काम लिया जाता है, लेकिन “समान कार्य, समान वेतन” का सिद्धांत लागू नहीं किया जा रहा।

    पॉल के अनुसार, सीबीएसई एफिलिएशन बायलॉज और शिक्षा संहिता में स्पष्ट प्रावधान है कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों के समान वेतन, भत्ते, पेंशन व अन्य सुविधाएं देनी होंगी। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर नियमों का पालन नहीं हो रहा।

    उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं की फीस 25 से 30 हजार रुपए तक ली जा रही है, जबकि शिक्षकों को मात्र 5 से 8 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। हायर सेकेंडरी स्कूलों में 50 हजार से एक लाख रुपए तक फीस वसूली जाती है, लेकिन शिक्षकों का वेतन 12 से 20 हजार रुपए तक सीमित है।

    पॉल ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि निजी स्कूलों को सरकारी वेतनमान लागू करने, सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने, भविष्य निधि नियमित जमा करने तथा सेवा पुस्तिका संधारण सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    February 21, 2026

    जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित

    February 21, 2026

    ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई

    February 21, 2026

    रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    February 21, 2026

    छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

    February 21, 2026

    राजगामी संपदा पर वैष्णव समाज का दावा, संत-महंतों ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की मांग की

    February 21, 2026
    Top Posts

    प्रदेश में लागू हुआ विषय बंधन राजपत्र, शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार, छग विषय बाध्यता मंच ने जताया आभार

    February 15, 202655 Views

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    February 18, 202620 Views

    आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस पर जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान, वृद्धाश्रम में फल वितरण

    February 18, 20268 Views

    होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

    February 20, 20266 Views

    गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर अध्यक्ष चुने गए

    February 16, 20265 Views

    प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल

    February 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.