राजनांदगांव। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा। पहले चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स द्वारा जनगणना के उद्देश्य, मोबाइल व डिजिटल एप के उपयोग से डेटा संकलन की विधि, लेआउट मानचित्र तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान संभावित चुनौतियों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिका अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम एम भार्गव, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
