राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव की अध्यक्षता में जिला पंचायत राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति एवं वित्तीय मदों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कार्यों को प्राथमिकता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। कृषि एवं सहकारिता विभाग को रबी सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से पूर्ण रखने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। सांख्यिकी विभाग को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय-सीमा में जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शासन द्वारा मड़ीयान जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सर्व सभापति एवं सदस्य किरण बारले, गोपाल सिंह भूआर्य, जागृति चुन्नी यदु, प्रशांत कोडापे, शीला सिन्हा, अनीता मंडावी, बीरम मंडावी, महेंद्र यादव, अंगेश्वर देशमुख, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, रंजीता पड़ोटी, लता सिन्हा, प्रतिमा चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
