राजनांदगांव। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के आगमन पर युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विशु अजमानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा टोल प्लाजा पर जुटे और फूल-मालाओं तथा जयकारों के साथ विधायक का जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा। उपस्थित युवाओं ने विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक यादव काफिले के साथ स्टेशन पारा पहुंचे, जहां वे एक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक हमेशा आम जनता और युवाओं के बीच सक्रिय रहते हैं, जिससे उनके प्रति लोगों में खास सम्मान और विश्वास बना हुआ है।
कार्यक्रम में विशु अजमानी के साथ संजय साहू, शुभम कसार, हर्षिल भलावे, अभि गुप्ता, प्रियंश भीमटे, सोमिल जैन, संजू रामटेके, विकास राजपूत, सिद्धार्थ गुप्ता, हर्ष राजपूत, यश वर्मा, स्वर्णिम राजपूत, भव्येश साहू, पियूष साहू सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
