Close Menu
    What's Hot

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 2026

    भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    April 26, 2026

    गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    • गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
    • अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक सहित 14 लीटर शराब जब्त
    • संस्कार सिटी कॉलेज में डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह
    • बसंतपुर में महतारी वंदन योजना के लिए लगा ई-केवाईसी शिविर, बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं
    • विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी
    राजनांदगांव

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन में दिगंबर जैन समाज ने भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।
    दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8.30 बजे मंदिर में स्थापित करीब 135 वर्ष पुरानी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान भजन-कीर्तन और अहिंसा के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ को खींचकर अपनी आस्था व्यक्त की।
    शोभायात्रा में भगवान के सारथी बनने का सौभाग्य कोषाध्यक्ष सुदेश जैन (महावीर फर्नीचर परिवार) को मिला। वहीं जैन आदर्श महिला मंडल और जैन बालिका मंडल की सदस्यों ने हथकरघा के अहिंसक वस्त्र पहनकर जैन धर्म के सिद्धांतों का संदेश दिया।
    शहर भ्रमण के बाद मंदिर में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। पात्र चयन के माध्यम से संतोष झांझरी, शिरीष जैन, डॉ. एमके दिवाकर, अनिल बड़कुल, पंकज जैन और चंद्रकांत जैन को सौधर्म इंद्र बनकर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य मिला। पूजा-अनुष्ठान पंडित ताराचंद शास्त्री और पंडित प्रभात कुमार जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
    इसके बाद गंज लाइन में निर्माणाधीन पाषाण जिनालय के सामने प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल सहित रविकांत जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, ललित जैन, सीमा जैन, मीना जैन, सपना जैन, रुपाली जैन और श्रद्धा जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
    समाज के सदस्यों ने आस्था स्कूल के मूकबधिर बच्चों को नई बेडशीट भी वितरित की और मिठाई बांटकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही गौशाला पहुंचकर गुड़-रोटी और हरा चारा दान किया गया।
    शाम 7.30 बजे भगवान की महाआरती और तीर्थंकर बालक का पालना झुलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी ने कहा कि भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को असि, मसि और कृषि का ज्ञान देकर सभ्य जीवन जीने की दिशा दिखाई।
    कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पीसी जैन, डीसी जैन (पूर्व सीएमओ), पार्षद रानू जैन, विजय जैन, चंद्रकांत जैन, नीलम जैन, पूनम जैन, प्रतीक जैन, सुधीर जैन, राजेश जैन खन्ना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झांझरी और सचिव सूर्यकांत जैन ने सभी का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 2026

    भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    April 26, 2026

    गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026

    April 26, 2026

    अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक सहित 14 लीटर शराब जब्त

    April 26, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह

    April 26, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20264 Views

    श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

    April 21, 20263 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20263 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.