राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डुमरडीह, चवेली और सुकुलदैहान में गस्त के दौरान 2 हाईवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के हाईवा (सीजी 09 जेजे 7555) से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वहीं संतोष साहू के हाईवा (सीजी 09 एमडी 4151) से यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन पकड़ा गया।
इन प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए लगातार गस्त और निगरानी जारी रहेगी।

