राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बाबूटोला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शंखनाद किया गया है। इसके तहत आश्रम के अनुयायियों ने इस रविवार को मोतीपुर स्थित मुक्तिधाम परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। आश्रम के गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्यों ने श्रमदान कर पूरे परिसर की सूरत बदल दी।
समिति ने इस अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर एक दूरगामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों के मुक्तिधामों को चिन्हित कर वहां विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। मोतीपुर मुक्तिधाम में अभियान के दौरान न केवल झाड़ियों और कचरे को साफ किया गया, बल्कि नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान भी किया गया।
गुरुदेव हरीश यादव ने कहा कि समाज की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। हर नागरिक को इस जिम्मेदारी को समझना होगा।
आश्रम द्वारा शुरू की गई इस अनूठी और अनुकरणीय पहल की पूरे शहर में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह का अभियान चलाना समाज को एक नई दिशा देगा।

ताज़ा ख़बर :
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
- केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
- सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
- अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
- मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
