राजनांदगांव। मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा पास करना नहीं, यह आने वाले समाज की दिशा तय करने जैसा कदम है, जहां शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को नई पहचान मिल रही है, उसी दिशा में गुलअफ्शा शेख ने मेहनत कर के माता-पिता की अथक प्रयास और लगन कड़ी मेहनत और कुछ बनने का जज्बा लेकर आज समाज सहित संस्कारधानी नगरी का नाम रौशन किया हैं।
पूरा नगर सहित शिक्षा जगत आप पर फक्र-गर्व महसूस कर रहा हैं। कड़ी मेहनत और पक्के इरादों ने आज सफलता का परचम लहरा दिया है, ये शुरूआती बड़ी उपलब्धि है कि सीजी दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में गुलअफ्शा शेख पिता अब्दुल हकीम शेख, निवासी-जूनी हटरी, राजनांदगांव ने 90 प्रतिशत मार्क्स लाकर स्कूल में फर्स्ट रैंक हासिल किया हैं। इस तरह उन्होंने अपने स्कूल-परिवार व मुस्लिम समाज सहित नगर का नाम रोशन किया है।
मुस्लिम समाज के मिडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने समाज को संदेश दिया कि ये सफलता किसी एक की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जागरूकता का परिणाम है कि धर्म और समाज के प्रति हमारी सच्ची निष्ठा हैं स्कूल, समाज, घरों में सच्चे और अच्छे रहबर हो तो परिणाम अच्छे, सुखद और पॉजिटिव ही आऐंगे।
आज का युवा सिर्फ रोजगार नहीं, राष्ट्र निर्माण का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। इन सभी होनहारों को सलाम और उन परिवारों को भी, जिन्होंने सोशल मीडिया, मोबाईल गेम के दौर में संघर्ष करके अपने बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
यह शुरुआत है बदलाव अभी बाकि आने वालीं पीढियों के द्वारा शिक्षित, जागरूक और स्वच्छ समाज का निर्माण हो रहा है, उनकी हौसला अफजाई के लिए मुस्लिम समाज व जामा मस्जिद, राजनांदगांव के सदर जनाब रईस अहमद शकील और इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद, इंतजामिया कमेटी हनफी मस्जिद, यंग मुस्लिम कमेटी, मोहिद्दसे आजम हिंद मिशन स्कूल व जकात फाउंडेशन के पदाधिकारि, सदस्यों द्वारा बुके व मिठाई देकर होनहार बच्ची का हौंसला अफजाई किया गया। सभी ने बच्ची को अपनी दुआओं से नवाजा और कड़ी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी अच्छा अंक लाने के लिए की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में हाजी अब्दुल रशीद खान, हाजी तनवीर अहमद, मोहम्मद हसन एडवोकेट, दिलदार खान, मोहम्मद रजा बाठिया, जाकिर हुसैन अंसारी, मोहम्मद इब्राहीम मुन्ना, हाजी मोहम्मद फारूख, अशफाक कुरैशी, सिकंदर गोरी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन
- ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान
- सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात
- पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत
- खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
