राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति ने मंडी अधिनियम, 1972 के तहत कुल 5 प्रकरणों में 626.8 क्विंटल धान जप्त किया।
मंडलवार जानकारी के अनुसार:
राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र महराजपुर में भुनेश्वर साहू द्वारा 50 बोरा में लाए 20 क्विंटल धान जप्त।
धान उपार्जन केन्द्र सुरगी में सुखरित दास साहू द्वारा 80 बोरा में लाए 32 क्विंटल धान जप्त।
धान उपार्जन केन्द्र पटेवा में ढालसिंग साहू द्वारा 58 बोरा में लाए 23.20 क्विंटल धान जप्त।
डोंगरगढ़ विकासखंड में भी कार्रवाई की गई:
धान उपार्जन केन्द्र बोरतलाव में माया राईस मिल, खमारी (महाराष्ट्र) द्वारा 660 बोरा में लाए 303 क्विंटल धान और वाहन जप्त।
आयुष एग्रो, गोंदिया (महाराष्ट्र) द्वारा 542 बोरा में लाए 248.6 क्विंटल धान और वाहन जप्त।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहे और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
