
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
- अखाड़ा प्रदर्शन, आदिवासी व पंथी नृत्य सहित 1 अप्रैल को निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा
- राजनांदगांव में पीएम-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी
- बाजे-गाजे और शोभायात्रा के साथ हुआ ईसर गणगौर का विसर्जन
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : अंतिम लीग मैच में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश 1-1 गोल की बराबरी पर रही
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्राम पंचायत गुमानपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस नई सड़क के निर्माण से गुमानपुर और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क गांव के विकास में सहायक सिद्ध होगी और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। इसके पश्चात विधायक हर्षिता बघेल ने गुमानपुर पंचायत के आश्रित ग्राम कुसुमकुआ में नवनिर्मित आदिवासी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र…
डोंगरगढ़। वनांचल क्षेत्र ग्राम सीतागोटा में रजत जयंती महोत्सव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एसबीआई फाउंडेशन, एसजी ग्लोबल, शिखर युवा मंच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारभाटा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गिरवर साहू, श्याम यादव, सरपंच बबिता टेंभूरकर, दुर्गेश साहू, सुरेंद्र सेउतकर एवं बीएमओ सुचिता श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरवर साहू…
राजनांदगांव। शहर में संचालित पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो को बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डिपो को यथावत संचालित रखने की मांग की है। पॉल ने बताया कि राजनांदगांव के डीपों से हर साल 652 संकुलों को करीब 22 लाख सरकारी पुस्तकें वितरित की जाती हैं। इसके अलावा, 615 हाई स्कूलों को 80 हजार, 826 प्राइवेट स्कूलों को 5 लाख और 101 आत्मानंद स्कूलों को 90 हजार किताबें मिलती हैं। डिपो के बंद होने से फैलेगी अव्यवस्था क्रिस्टोफर पॉल का…
राजनांदगांव। जिले के युवा वेटलिफ्टर रेहान खान ने अपनी दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बलौदा बाजार में आयोजित ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में रेहान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजनांदगांव मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने बताया कि वेटलिफ्टर रेहान खान पिता मजहर खान ने 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह रेहान ने कुल 271 किलोग्राम वजन उठाकर ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के…
राजनांदगांव। शिवनाथ नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बसे रहवासियों का आक्रोश अब फूटने लगा है। मोहारा से गुजरने वाली जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के विकास और आपदा प्रबंधन हेतु गठित शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति में स्थानियों की अनदेखी को लेकर विरोध तेज हो गया है। समिति में बाहरी लोगों को जगह दिए जाने से नाराज तटवासी अब लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि समिति में वे चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनका न तो क्षेत्र से कोई वास्ता है और न ही आपदा के समय उनकी कोई भूमिका रही है। रहवासियों का कहना है कि हर साल…
खैरागढ़। करवा चौथ की रात जब पूरा परिवार पूजा और व्रत के बाद चैन की नींद सो रहा था, उसी समय घर के भीतर भरोसे को तोड़ती एक बड़ी चोरी की वारदात हो गई। पर ठेलकाडीह पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर ली है। प्रार्थीया माही जंघेल निवासी ग्राम भरदाखुर्द थाना ठेलकाडीह ने 10 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी…
राजनांदगांव। छग की भाजपा सरकार हाफ बिजली बिल योजना बंद कर लाखों गरीब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार की हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा की छूट दी थी जिसे बंद कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट रही है। बढ़े हुए बिजली बिल से आमजनों में काफी आक्रोश दिख रहा है जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा सोमवार को विद्युत विभाग का घेराव तालेबंदी कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज…
राजनांदगांव। मां बम्लेश्वरी मंदिर में हुए विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा इस विषय को लेकर दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है, यह भाजपा का सुनियोजित षडयंत्र है जबकि इस गंभीर विषय को लेकर आपसी तालमेल बिठाकर इसका समाधान निकालना था किन्तु वहीं लोग दंग फंसाद करने में लगे है। जिला प्रशासन सचेत रहें धर्मनगरी डोंगरगढ़ हमारी आस्था का केन्द्र है और यहां किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसे आपसी सदभाव से बैठकर इसका रास्ता निकाले। भाजपा की नजर बम्लेश्वरी मंदिर के ट्रस्ट के…
रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए। इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के…