Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पात्र मतदाताओं की सूची में नाम न कटे, सतर्क रहे : अरूण वोरा
    राजनांदगांव

    पात्र मतदाताओं की सूची में नाम न कटे, सतर्क रहे : अरूण वोरा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के लिए स्थानीय कस्तूरबा महिला मंडल में रविवार 16 नवंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई, जिसमें दुर्ग के पूर्व विधायक अरूण वोरा के आतिथ्य में निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई।
    बैठक को संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने उपस्थित कांग्रेसजनों को जानकारी दी। बैठक का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की।
    पूर्व विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची सटीक और विश्वसनीय बनाने हेतु देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत पुरानी मतदाता सूचियां में मृत व्यक्तियों के नाम काटने, स्थाई रूप से निवास बदलने वालों का नाम हटाना, किसी मतदाता का दो स्थान पर पंजीकरण को निरस्त करना, फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना और स्वच्छ पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इस कार्य में बीएलए, कार्यकर्ताओं को सतर्क होकर अपने आसपास के मतदाताओं की मदद करें।
    शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) किया जा रहा है जिसके लिए पीसीसी द्वारा विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है, जिसमें मृत व्यक्तियों के नाम हटाना, किसी मतदाता का दो जगह पंजीकरण हो उसे निरस्त करना, फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना, पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण हो।
    इसी तरह बूथ अध्यक्ष व बीएल की खास जिम्मेदारी है कि वे अभियान में तत्परता से जुट जाएं क्योंकि नाम, काटने व जोड़ने में पूरी निगरानी रखे।
    बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, रूपेश दुबे, मेहुल मारू, इकरामुद्दीन सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, हफीज खान, उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, महामंत्री झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मनीष गौतम, शकील रिजवी, सुरेन्द्र देवांगन, अनिल ठाकुर, पंकज गुप्ता, प्रकाश बाफना, अतुल शर्मा, नरेश साहू, भोला यादव, साबिर जिंदरान, गोपीचंद गायकवाड़, करीम मेमन, नीरज कन्नौजे, समद खान, राजेश चौहान, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र चंद्राकर, मनीष सिमनकर, भगवानदास सोनकर, गोपी रजक, सुरेन्द्र गजभिए, शैलेष ठावरे, समीर द्विवेदी, विनोद यादव, मुस्तफा जोया, अब्बास खान, मुकुंद यादव, स्वतंत्र दास, मदन साहू, रूपेश साहू, मयंक राजपूत, मो. रफीक खान, देवकुमार पात्रे, राजेन्द्र उके, परसराम लहरे, सतीश सीमा चौरसिया, संतोष वर्मा, निरंजन पासवान, नासिर खां, शेषनाथ, विजय यादव, कृष्णा मेश्राम, कंचना मेश्राम, सुखित यादव, हुनेश गढ़ेवाल, कुशल रजक, भागवत साहू, तेनसिंह साहू, कमलकांत डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, करण साहू, अर्जुन गायकवाड़, मुकेश साहू, टीकम निषाद, गिरधर दास, अख्तर सहित बड़ी संख्या में बीएलए, बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.