Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » महतारी सदन का भुमिपूजन, विक्रांत सिंह बोले-महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    महतारी सदन का भुमिपूजन, विक्रांत सिंह बोले-महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकरजन और ठेलकाडीह में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का भव्य भुमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से यह भवन तैयार किया जाएगा।
    भुमिपूजन कार्य्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बहुउद्देश्यीय केन्द्र उपलब्ध कराएगा, जहां वे बैठकों, प्रशिक्षणों और सामाजिक आयोजनों का संचालन सुरक्षित एवं सुसज्जित वातावरण में कर सकेंगी।
    उन्होंने कहा कि यह भवन महिलाओं में आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
    विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिला विकास और ग्रामीण प्रगति को प्राथमिकता देते हुए महतारी सदन जैसी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और योजनाओं के लाभ को जन.जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
    कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने महतारी सदन निर्माण और विभिन्न महिला हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा तथा सांसद संतोष पांडे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
    उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता और अब गांव में महतारी सदन की सुविधा मिलने से उनकी सामाजिक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में काफी आसानी होगी।
    भुमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, भुनेश्वरी देवांगन, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, गोरेलाल वर्मा, जीवन देवांगन, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    सभी ने महतारी सदन निर्माण को गांव के विकास और महिला उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि महतारी सदन निर्माण के बाद महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और गांव में सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026

    छुईखदान जनपद पंचायत का बजट विवाद राज्य स्तर तक पहुंचा, संचालनालय से मांगा मार्गदर्शन

    March 15, 2026

    थाना दिवस पर आईसी बालाजी राव ने सुनी आमजन की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग में हुआ बैग और खेल सामग्री वितरण

    March 13, 2026

    केसीजी पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    February 22, 2026

    बोर्ड परीक्षा से पहले तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई, 3 साउंड सिस्टम और वाहन जब्त

    February 21, 2026

    सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बिगुल : विचारपुर–पंडरिया भाठा में महापंचायत, ज़मीन वापसी और आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    January 24, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.