Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। छुईखदान के विचारपुर, पंडरिया भाठा में गुरुवार का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। छुईखदान के विचारपुर-पंडरिया भाठा में हनुमान संकट मोचन दक्षिणमुखी मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा ने न केवल धार्मिक वातावरण को दिव्यता से भर दिया, बल्कि 55 गांवों के किसानों की सामूहिक शक्ति और संकल्प को भी नई पहचान दी।
    सुबह की पहली किरण के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान हनुमान की करीब 5 फीट ऊंची और 7 मि्ंटल वजनी प्रतिमा को ओटेबंद से बाजे-गाजे और जयकारों के बीच पंडरिया लाया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में 1500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।
    मुख्य यजमान गिरवर जंघेल, लुकेश्वरी जंघेल और वीरेंद्र जंघेल ने क्रेन की मदद से प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया और वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। यह क्षण भाव-विभोर कर देने वाला था।
    प्राण प्रतिष्ठा के बाद किसान महापंचायत हुई, जिसमें करीब 10 हजार लोग मौजूद रहे। इनमें करीब आधी संख्या महिलाएं थीं। महापंचायत में तीन अहम फैसले लिए गए किसान किसी भी धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेंगे, प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री रद्द नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा, और पोला तिहार पर अगली महापंचायत तथा पारंपरिक बैल दौड़ और गेड़ी दौड़ आयोजित की जाएगी।
    किसान अधिकार संघर्ष समिति के संरक्षक गिरवर जंघेल ने बताया कि साहू, लोधी, यादव, निषाद, सतनामी, आदिवासी समेत विभिन्न समाजों ने इसमें भाग लिया। समाज और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति ने संदेश दिया कि यह आंदोलन पूरे क्षेत्र की सामूहिक आवाज है।
    अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल ने कहा, यह मंदिर अब केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष और जल, जंगल, जमीन की रक्षा का प्रतीक बन चुका है।
    सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद के बावजूद किसानों ने दृढ़ संकल्प दिखाया। पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन हजारों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम में किसान अधिकार संघर्ष समिति के संरक्षक गिरवर जंघेल, मोतीलाल जंघेल, अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल, संयोजक सुधीर गोलछा, सचिव प्रियंका जंघेल सहित 25 से अधिक सरपंच और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    आज यह स्थल केवल मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, संघर्ष और एकता का जीवंत प्रतीक बन चुका है। संयोजक सुधीर गोलछा ने कहा कि महापंचायत में गूंजे संकल्प की आवाज अब दूर तक सुनाई दे रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच

    June 15, 2026

    तंबाकू नियंत्रण, पल्स पोलियो एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

    June 12, 2026

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलाभर में महाअभियान : रैली और दीवार लेखन से किया जागरूक

    May 17, 2026

    विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल

    April 26, 2026

    जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज

    April 18, 2026

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.