
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राज्य में बढ़ते पशु अत्याचार के मामलों पर चिंता जताते हुए विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कठोर कानून बनाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में गौ माताओं सहित अन्य पशुओं के साथ मारपीट, प्रताड़ना और अनाचार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि पशु संवेदनशील जीव हैं और उनके प्रति दया, संरक्षण व सम्मान का भाव रखना समाज का दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम का कड़ाई से पालन…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 2 प्रकरणों में 8 लाख 99 हजार रूपए मूल्य के 290 क्विंटल (725 बोरा) अवैध धान एवं 1 वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 37…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति प्रबंधकों एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में अवैध धान के व्यापार में संलग्न कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के 49 संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की सूक्ष्म निगरानी के लिए केन्द्रों में माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। उन्होंने धान विक्रय पहचान…
राजनांदगांव। ग्राम बोरी में शराब के नशे में गाली-गलौच कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना चिखली की टीम ने किशन यादव (20) और सुरेश यादव (45) को धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शहर के क्लब चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में हो-हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों में साहिल सूर्यवंशी, क्लब चौक, उमेश निषाद, क्लब चौक, शरद यादव, बाजार चौक, रितेश निषाद, वार्ड नं. 34 लखोली शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन तथा पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में अभियान चलाया गया। निरीक्षक…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली, पुलिस चौकी चिखली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग ट्रेक्टर ट्राली चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज और मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश कुमार साहू, राजीव नगर लखोली, सुमीत मौर्या, ग्राम ठाकुरटोला, निकेत झारिया, ग्राम…
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन खरीदने के नाम पर 6 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सईद खान पिता रशीद खान, निवासी सहदेव नगर, राजनांदगांव से हुई। आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लखोली स्थित 5000 वर्गफुट प्लाट को अपना बताकर 27 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और 3 लाख रुपये बयाना राशि वसूल की। इसके बाद उसने रामनगर स्थित…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तत्वाधान में प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि यह कैम्प किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाई, स्वच्छता एवं अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को…
मानपुर। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 930 पर रविवार शाम एक और बड़ा हादसा हो गया। मानपुर से महज दो किलोमीटर दूर माल्हर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बेलगांव निवासी पति-पत्नी श्रीराम कोमरे और नीलू कोमरे मानपुर बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान नेडगांव निवासी सोमदेव घवड़े पिता रामलाल घवड़े, जो अपने ससुराल कलवर से लौट रहे थे, सड़क पर रखी बोरी से टकराकर अनियंत्रित हो गए…
मोहला। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मानपुर और मोहला विकासखंड के विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीओ राजस्व मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीओ राजस्व मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित तहसीलदार निरीक्षण दल में शामिल रहे। टीम ने औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव, डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड और मोहभट्ठा पहुंचकर कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में…