राजनांदगांव। आगामी खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी तथा अधिक कीमत पर बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिला व विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर यह दल किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित व्यक्ति या फर्म के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करेगा। इसके साथ ही जिले में उर्वरक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान किसी भी शिकायत या सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 07744-224109 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजनांदगांव विकासखंड के लिए सहायक संचालक कृषि डॉ. बीरेन्द्र अनंत, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के लिए सहायक संचालक कृषि श्रीमती संध्या कोचरे को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा उर्वरक से संबंधित शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर एफसीओ 1985 के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल से किसानों को खरीफ सत्र में समय पर उर्वरक मिल सकेगा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकेगी।

ताज़ा ख़बर :
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
