Close Menu
    What's Hot

    खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 5, 2026

    राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन

    April 5, 2026

    राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
    • राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
    • लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
    • सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
    • राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
    • केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
    • बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
    राजनांदगांव

    केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री इकरामुद्दीन सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में पिछले पांच महीनों से राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन दुकानों तक नियमित रूप से चावल पहुंचाने में असफल रही है, जिसके कारण हितग्राहियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    सोलंकी ने कहा कि पांच माह से राशन कार्ड धारकों को चावल नहीं मिला है, जबकि सरकार तीन महीने का चावल एकमुश्त देने का प्रचार कर “चावल उत्सव” मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में राशन दुकानों में मात्र 30 प्रतिशत चावल ही उपलब्ध है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दुकानों तक पर्याप्त मात्रा में चावल नहीं पहुंचा, तो उपभोक्ताओं को वितरण कैसे होगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवाईसी के नाम पर राशन वितरण रोक रही है। सोलंकी के अनुसार, करीब 32 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड केवाईसी के नाम पर निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जनविरोधी कदम है और सरकार जानबूझकर पात्र हितग्राहियों को राशन से वंचित कर रही है।

    सोलंकी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जब राशन कार्ड बनाए गए थे, तब आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लिए गए थे। इसके बावजूद अब अचानक केवाईसी के नाम पर कार्ड निरस्त करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों परिवार राशन कार्ड के लिए भटक रहे हैं।

    पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए सोलंकी ने कहा कि उस समय एपीएल और बीपीएल सभी वर्गों के लिए पारदर्शी तरीके से राशन कार्ड बनाए गए थे। ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर निगमों में सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति के बाद ही कार्ड जारी किए गए थे, जिससे पीडीएस व्यवस्था की विश्वसनीयता पूरे देश में सराही गई।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पीडीएस स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं हो रहा है। सहकारी समितियों और उपभोक्ता दुकानों में अनियमितताएं बढ़ी हैं और व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    सोलंकी ने मांग की है कि सरकार तत्काल राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करे और केवाईसी के नाम पर निरस्त किए गए राशन कार्डों को पुनः बहाल कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान करे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 5, 2026

    राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन

    April 5, 2026

    राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया

    April 5, 2026

    लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया

    April 5, 2026

    सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    April 5, 2026

    राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद

    April 5, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202627 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202625 Views

    राजनांदगांव में रामनवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत, फूलों से हुई अभिनंदन

    March 29, 202625 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर

    March 29, 20268 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 20267 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.