राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने हाल ही में मंत्रालय का दौरा किया, दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव संजय पिंघुआ और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव जिले की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
शमसुल आलम ने बताया कि राजनांदगांव जिले के कई अस्पतालों में लंबे समय से मल्टीस्पेशलिटी सुविधाएं लिखी गई हैं, लेकिन वहां वास्तविक सुविधाओं का अभाव है। भोले-भाले मरीज इन अस्पतालों में उपचार के लिए आते हैं, लेकिन उचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी जान चली जाती है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसे अस्पतालों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव लालबाग स्थित दीक्षित मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली की शिकायतें पूर्व में भी सीएमएचओ और पुलिस अधीक्षक को की जा चुकी है, पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं दिखी, जिसके पश्चात स्वास्थ्य सचिव को शिकायत करने पहुंचे हैं, इस मामले पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बस्तर संभाग की समस्याओं के निवारण के लिए बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद ने भी मंत्रालय में ज्ञापन सौंपा। शमसुल आलम ने बताया कि राज्य सरकार से उम्मीद है कि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक सुधारों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ताज़ा ख़बर :
- ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
- आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
- कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
- अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
- ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
- अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
- सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
