Close Menu
    What's Hot

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
    • आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
    • कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
    • अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
    • ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
    • अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    • बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
    • सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    राजनांदगांव

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा जिले के बोरतलाव और डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर हो रही मवेशी तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। मंच ने आरोप लगाया है कि इन क्षेत्रों से होकर रोजाना दिन-रात पशुओं को अवैध रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।
    हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि डोंगरगढ़ और बोरतलाव थाना क्षेत्र के रास्तों से होकर गाय, भैंस सहित अन्य मवेशियों को गाड़ियों में क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति इन वाहनों को थाना क्षेत्र सुरक्षित पार कराने के काम में संलिप्त हैं, जिससे बोरतलाव मार्ग तस्करों के लिए सुगम बन गया है।
    विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मंच ने दावा किया है कि रोजाना बाहरी क्षेत्रों से मवेशियों को डोंगरगढ़ लाया जाता है और फिर यहां से स्थानीय गाड़ियों के माध्यम से उन्हें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बूचड़खानों में सप्लाई किया जाता है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में संचालित कुछ डेयरियों की आड़ में भी मवेशियों को गाड़ियों में भरकर अवैध परिवहन व तस्करी का खेल चल रहा है।
    हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डोंगरगढ़ एवं बोरतलाव थाना क्षेत्र से गुजरने वाले सभी संदिग्ध मवेशी वाहनों की सघन जांच की जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, ताकि गौमाता को कटने के लिए ले जाने से बचाया जा सके। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को भी जब्त कर सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की गई है।
    मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस अवैध तस्करी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदू जागरण मंच गौमाता की रक्षा के लिए स्वयं प्रतिबद्ध है। इसके लिए आगे जो भी कदम उठाना पड़ेगा, उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से सविता बोस, देवकुमारी साहू, ज्योति खंडेलवाल, तुईसा वान्दले, मौसमी शर्मा, ममता शर्मा, रेखा साहू, कांति मौर्य, निकिता मिश्रा, ऋतु रायजादा, कमलेश्वरी साहू, प्रतिभा साहू, दिप्ती साहू, मंजूरानी साहू, संगीता शुक्ला सहित हिंदू जागरण मंच की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026

    अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त

    June 25, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 25, 2026

    बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम

    June 25, 2026
    Top Posts

    सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

    June 23, 202686 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 202640 Views

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

    June 23, 20267 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.