राजनांदगांव। ग्राम बोरी में शराब के नशे में गाली-गलौच कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना चिखली की टीम ने किशन यादव (20) और सुरेश यादव (45) को धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा और चौकी चिखली के स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
