राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन खरीदने के नाम पर 6 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सईद खान पिता रशीद खान, निवासी सहदेव नगर, राजनांदगांव से हुई। आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लखोली स्थित 5000 वर्गफुट प्लाट को अपना बताकर 27 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और 3 लाख रुपये बयाना राशि वसूल की। इसके बाद उसने रामनगर स्थित 5000 वर्गफुट भूमि को भी अपना बताकर फिर से 3 लाख रुपये बयाना लिया।
कुछ समय बाद प्रार्थी को पता चला कि दोनों जमीनें आरोपी की नहीं हैं और वह दूसरे की संपत्ति को अपना बताकर ठगी कर चुका है। शिकायत मिलने के बाद थाना बसंतपुर में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेन्द्र नायक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। निरीक्षक एमन साहू और थाना प्रभारी बसंतपुर की टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी सईद खान को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत से जेल वारंट मिलने के बाद आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल और अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
