राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली, पुलिस चौकी चिखली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग ट्रेक्टर ट्राली चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज और मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश कुमार साहू, राजीव नगर लखोली, सुमीत मौर्या, ग्राम ठाकुरटोला, निकेत झारिया, ग्राम लेड़ीजोब, टीकम दास साहू, ग्राम बछेराभांठा, भूषण कुमार देवांगन, ग्राम नवागांव मेढ़ा, राजकुमार भारती, सिंगारभांठा, अभनपुर शामिल है। बरामद संपत्तियों में 3 ट्रेक्टर ट्राली 3.30 लाख रूपये, ट्रेक्टर इंजन 5 लाख रूपये, प्लेटिना मोटरसाइकिल 20 हजार रूपये, टाटा एस वाहन 6 लाख रूपये एवं चोरी के पैसे से खरीदी गई सोल्ड एक्टिवा स्कूटी 90 हजार रूपये कुल मूल्य 15. 40 लाख रुपये है।
आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर 23 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। अदालत से जेल वारंट मिलने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चौकी प्रभारी कैलाशचंद मरई, सायबर सेल प्रभारी नरेश कुमार बंजारे और उनकी टीम, ओपी चिखली स्टाफ समेत कई पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
