राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शहर के क्लब चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में हो-हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया।
आरोपियों में साहिल सूर्यवंशी, क्लब चौक, उमेश निषाद, क्लब चौक, शरद यादव, बाजार चौक, रितेश निषाद, वार्ड नं. 34 लखोली शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन तथा पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में अभियान चलाया गया। निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अभियान के दौरान आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने हंगामा करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल में दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उनि राकेश पटेल, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम और कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
