
- बूथ गठन बैठक व बिसाहू दास महंत जयंती मनाई गई
- मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत
- ललित कुमरे बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
- कर्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन भारत ने 5 दिवसीय करवाया संविधान मंथन कार्यक्रम
- नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में वार्षिक परिणाम समारोह, मेधावी छात्रों का सम्मान और सफलता का संदेश
- मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी का ममता नगर में भव्य स्वागत
- आबकारी विभाग पर फिर उठे सवाल : सेल्समैन भर्ती में 1.30 लाख की मांग का ऑडियो वायरल, जांच की मांग
- असंगठित क्षेत्र में कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती : रघुवीर सेवता की नियुक्ति पर हर्ष, विपिन यादव कि अनुशंसा पर लगी मुहर
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह को क्षत्रिय करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत की सहमति से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ से सक्रिय सदस्य के रूप में संजय बहादुर से लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और अपने सामाजिक दायित्व का लगातार निर्वहन कर रहे हैं, इसके चलते उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, इसके पूर्व श्री बहादुर को छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के…
मोहला। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों की आय बढ़ाने और स्थायी आजीविका को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VBRLM-G) के तहत जिले में वर्ष 2025-26 के लिए कुल 1050 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 478 डबरियों का निर्माण कार्य पहले ही प्रारंभ हो चुका है। यह योजना विभिन्न विभागों के कन्वर्जेन्स से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को बहुआयामी लाभ प्रदान करना है। युक्तधारा के माध्यम से GIS आधारित प्लान और सैटेलाइट सर्वे के…
मोहला। मोहला वनमण्डल में ग्रामीण क्षेत्रों में वनों के संरक्षण और हरित विकास को गति देने में संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये समितियाँ वन संरक्षण, वृक्षारोपण, वन्य प्राणियों की सुरक्षा और बिगड़े वनों के सुधार जैसे कार्यों में स्थानीय समुदायों को जोड़कर सतत विकास सुनिश्चित कर रही हैं। मोहला वनमण्डल में वर्तमान में कुल 147 संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ सक्रिय हैं। इनमें अंबागढ़ चौकी परिक्षेत्र में 83, दक्षिण मानपुर में 27 और उत्तर मानपुर परिक्षेत्र में 37 समितियाँ शामिल हैं। ये समितियाँ ग्रामीणों के सहयोग से वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास…
मोहला: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मछली पालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का आज स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पॉण्ड और हेचरी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम वासड़ी (घोटिया), विकासखंड मानपुर में हितग्राही श्री रोहित सलामे के 0.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले बायोफ्लॉक पॉण्ड का अवलोकन किया। योजना के तहत उनके निजी भूमि पर पॉण्ड निर्माण हेतु 16.80 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 3.00 लाख रुपये की आय हो रही है। इसके…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों और डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में केवल वास्तविक किसानों की उपज ही खरीदी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की गलती या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सजग और ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया और कहा कि किसानों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर…
राजनांदगांव। छेरछेरा त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आज, चिखली पुलिस ने क्षेत्र की जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेट्रोलिंग कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में सुरज राम मंडावी (28 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें 26 वर्षीय शेख सलीम ने अपने 75 वर्षीय पिता शेख बशीर की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पिता से जमीन जायदाद और पैसे के बटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद हाथ-मुक्का से मारपीट की, जिससे पिता की मौत हो गई। दिनांक 19 जून 2025 को आरोपी शेख सलीम ने अपने पिता से इस मुद्दे पर विवाद किया, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को बुरी तरह मारा। गंभीर रूप से घायल शेख बशीर को परिजनों ने डोंगरगांव सीएचसी में इलाज के लिए दाखिल किया था।…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पाम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और सड़कों पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मिलने वाली शासन की मुआवजा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री निवासी टुकेश उर्फ बाबू के घर में घुसकर गाली-गलौज करने और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा कटारी और बांस का डंडा भी जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे प्रार्थी टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। उसी दौरान आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान और बबलू ने पुरानी बातों को लेकर टुकेश से विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए उसके घर…
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर जहां स्थानीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा, वहीं आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पूरे वातावरण में हरि नाम की गूंज और भक्ति भाव का माहौल बना रहा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. युवराज पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। पं. पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल मोक्ष का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि यह…