राजनांदगांव। कांग्रेस नेता ललित कुमरे को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ललित कुमरे एक सुलझे हुए और मिलनसार नेता हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति की भी अच्छी समझ है। उनकी राजनीतिक यात्रा स्वर्गीय उदय मुदलियार के साथ शुरू हुई और तब से वे कांग्रेस के साथ सक्रिय हैं।
ललित कुमरे पहले तीन बार युवक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में उन्हें किसान कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में उनकी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए उन्हें अब महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने राजनीतिक गुरु जितेंद्र मुदलियार को आदर्श मानते हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई जिम्मेदारी में भी ललित कुमरे पार्टी के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
