सुकमा। विद्यालय में सत्र 2025-26 के गैर-बोर्ड कक्षाओं (कक्षा 6 से 11) का वार्षिक परीक्षा (टर्म-2) परिणाम समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के प्रयास, मेहनत और प्रगति की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन उपाध्याय (टीआई, दोरनापाल) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर मेहनत, ऊर्जा, रुचि और दृढ़ संकल्प से ही जीवन के उच्चतम लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे स्वयं भी इसी पृष्ठभूमि से आए हैं और यदि वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं, तो सभी छात्र-छात्राएं भी अपने जीवन को सफल, समृद्ध और सुखद बना सकते हैं।
इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र मास्टर अमन मडवी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 11वीं की छात्रा लिपि मलिक ने द्वितीय स्थान और कक्षा 11वीं की ही छात्रा खिलेश्वरी ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि, सभी शिक्षकगण एवं परीक्षा शाखा प्रभारी का समय पर परिणाम घोषित करने और सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
इसी दौरान विद्यालय में आयोजित हो रहे ब्रश कैलीग्राफी की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी वक्ता और प्रशिक्षक श्रीमती ईशा गांधी ने विद्यार्थियों को बहुत ही उत्साह और समर्पण से कैलीग्राफी की प्रशिक्षण प्रदान की एवं इस अवसर पर निशांत पाठक डीएसपी दोरनापाल भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनांक 06.04.2026 सायंकाल 4.30 पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर (भाप्रसे) के करकमलों द्वारा सत्र के सभी परीक्षाओं के सम्मिलित परिणाम की घोषणा और अंक पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित होना तय है।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
