राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह को क्षत्रिय करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत की सहमति से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ से सक्रिय सदस्य के रूप में संजय बहादुर से लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और अपने सामाजिक दायित्व का लगातार निर्वहन कर रहे हैं, इसके चलते उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, इसके पूर्व श्री बहादुर को छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया, उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति लगाव को देखते हुए क्षत्रिय करणी सेना ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
उनकी नियुक्ति पर राजपूत समाज से राजपूत समाज के संरक्षक जय नारायण सिंह, आरपी भदौरिया, सुनील सिंह परिहार, नरेंद्र बहादुर सिंह, लाल मुनाई सिंह, गोल्डी भदौरिया, जितेंद्र सिंह जीतू, कपिल सिंह चौहान, मोनू बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, संजय सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, अमन बहादुर सिंह आदि हर्ष व्यक्त किया है।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
