Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    March 25, 2026

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

    March 25, 2026

    मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
    • नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
    • मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
    • ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
    • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
    • संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
    • कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अब्दुल कलाम खान बनाए गए इलेक्शन कमेटी के संयोजक
    राजनांदगांव

    पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अब्दुल कलाम खान बनाए गए इलेक्शन कमेटी के संयोजक

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में अब्दुल कलाम खान को संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इमरान प्रतापगढ़ी (सांसद-राज्यसभा एवं चेयरमैन-अल्पसंख्यक विभाग) के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य चुनावी रणनीति को मजबूत करना एवं संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ बनाना है।
    अपनी नियुक्ति पर श्री अब्दुल कलाम खान ने कहा कि, मेरे लिए यह गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है कि, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने मुझे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इलेक्शन कमेटी का कन्वेनर नियुक्त किया है। मैं कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सांसद राज्यसभा जनाब इमरान प्रतापगढ़ी जी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। यह जिम्मेदारी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कांग्रेस की समावेशी विचारधारा, संविधान के मूल्यों और संगठन को मजबूत करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    मैं कमेटी की पूरी टीम डॉ. जमाल हुसैन (इंचार्ज), परवेज अख्तर (को-इंचार्ज), मंजूर अंसारी, मोहम्मद शमीम खान, वासी अहमद, रंजीत सिंह बेदी, डॉ. मोहम्मद मारूफ हुसैन एवं आरिफ भाटी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा एवं टीम भावना से कार्य करने का संकल्प लेता हूँ, ताकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत हो तथा चुनावी प्रदर्शन बेहतर हो सके।
    स्थानीय स्तर पर राजनांदगांव सहित प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, अब्दुल कलाम खान के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवगठित टीम अपने अनुभव, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से पार्टी को सशक्त बनाएगी और आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम लाएगी। अंत में, इमरान प्रतापगढ़ी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    March 25, 2026

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

    March 25, 2026

    मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

    March 25, 2026

    ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    March 25, 2026

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित

    March 25, 2026

    संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    March 25, 2026
    Top Posts

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील

    March 20, 20269 Views

    हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई

    March 22, 20264 Views

    भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना

    March 22, 20263 Views

    शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़

    March 23, 20262 Views

    बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान

    March 23, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.