राजनांदगांव। जिले के आबकारी विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला महासचिव ऋषभ रामटेके ने शराब दुकानों में सेल्समैन भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। आबकरी विभाग के बाबू राम सिंह पाटिल और उनके प्रिय शिष्य लोकेशन ऑफिसर टोमेश्वर वर्मा (साहिल) पर पैसे लेकर नौकरी लगाने का आरोप लगाया है।
रामटेके के अनुसार, हाल ही में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है, जिसमें कथित तौर पर सेल्समैन की नौकरी दिलाने के एवज में 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस रिकॉर्डिंग को व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भी उपलब्ध कराया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 23 मार्च 2026 को साहिल वर्मा के खिलाफ कोचियागिरी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। उस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है।
रामटेके ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
