
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज अपने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली भोजन एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने शासकीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास राजनांदगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों द्वारा हॉस्टल मेस के संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भोजन की मात्रा नियम से कम मात्रा में बनाई गई है। इसके लिए बच्चों को सही मात्रा…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पीडीएस, मध्यान्ह भोजन योजना, पोषण आहार योजना एवं आश्रम-छात्रावासों हेतु खाद्यान्न पर आधारित योजनाओं की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जिले में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह निर्धारित समय पर राशन के भंडारण एवं वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने सही मात्रा में गोदाम से उचित मूल्य दुकानों तक राशन के भंडारण के लिए दुकान संचालक को रैंडम बोरा तौल करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम ठाकुरटोला में जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों के पास और फड़ से कुल 9,370 रुपए और 52 ताश की पत्तियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पु सोनी पिता भागवत प्रसाद सोनी, उम्र 36 वर्ष, निलकंठ निषाद पिता सदासिंग निषाद, उम्र 36 वर्ष, हेमंत साहू पिता स्वण् लुमेश साहू, उम्र 24 वर्ष, महेश कुमार मारकंडे पिता आत्मा राम मारकंडे, उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को न्यायालय परिसर के पास से पकड़कर हिरासत में लिया। पीड़िता ने 1 मार्च 2025 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2022 को आरोपी विजय कुमार यादव ने उसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार…
राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर में दो साल से फरार मोटर सायकल चोर समीर खान को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर (क्रमांक 08-एटी7152) बरामद कर जप्त की गई। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 30,000 रुपए है। जानकारी के अनुसार, 13 नवम्बर 2023 को प्रार्थी विवेक वर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी समीर खान ने उनकी मोटर सायकल चोरी कर ली। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 891/23ए धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा,…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक को सज्जन व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। बालक के पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। यह घटना 19 नवम्बर 2025 की रात लगभग 11.30 बजे की है, जब जिला अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि एक नाबालिग बालक गाड़ी पार्किंग के पास डरा सहमा हुआ बैठा है और अपना नाम नहीं बता पा रहा है। बसंतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा और बालक को तलाशकर दुलार…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान उपार्जन केन्द्र सांकरा में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त है। ग्राम सांकरा से आए किसान गोपाल साहू ने कहा कि वे 350 कट्टा धान बिक्री के लिए…
राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव तहसील के ग्राम अर्जुनी में महतारी सदन हेतु चिन्हित शासकीय भूमि पर नेमुक निषाद द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था, जिसे नोटिस देने के पश्चात भी नहीं हटाया गया। जिस पर राजस्व विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से पंचायती राज धारा 56 के तहत शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार डोंगरगांव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थत थे।
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 का कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। यह गणना पत्रक सभी मतदाताओं को भरना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में मतदाता हेल्पलाइन 1950 एवं हेल्पडेस्क की सहायता से मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा दी जा रही है। नगरीय क्षेत्र में शिविर का आयोजन कर…
राजनांदगांव। जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में गंभीर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। पोषण पुर्नवास केन्द्र में किए जा रहे कार्यों के कारगर परिणाम प्राप्त हो रहे है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र कार्यक्रम शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना तथा जिले में कुपोषण की दर को…