डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर में हुई सुनियोजित चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह के घर से चोरी किए गए सोने के सभी आभूषण 100 प्रतिशत बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मामला तब सामने आया जब 3 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों ने प्रवीण कुमार सिंह के घर के लॉकर और आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और एक ईयरिंग चुरा लिए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर की टीम ने त्वरित विवेचना शुरू की।
पतासाजी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों में तीन पुरुष नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी (25), राहुल कुमार मालेकर (29), आशीष रायकर (35) और एक महिला तुलीका रायकर (32) शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के कंगन, मंगलसूत्र और ईयरिंग सहित अन्य आभूषण बरामद किए। इसके अलावा आरोपी नमीत से नगदी 10,000 रुपये, राहुल से चोरी की रकम से खरीदी स्कूटी और प्रार्थी का घर की चाबी, तुलीका और आशिष रायकर के कब्जे से सोने के अन्य जेवरात बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि सभी चारों आरोपी गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायिक कार्यवाही के लिए भेजे गए हैं।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह राजपूत, संदीप देशमुखए, ओंकार कुर्रे, चंद्रप्रकाश हरमुख और महिला आरक्षक अभिलाषा सिंह ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
