राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 13 मार्च 2026 को हुनर हाट एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजी. शैलेन्द्र कुमार शुक्ला (चेयरमैन, इस्कॉन सोलर प्रा. लिमिटेड), श्रीमती आशा बारेवर (मिलेट लेडी और आशा प्रीमिवस आर्ट शाला फाउंडर) और प्राचार्य डॉण् अंजली अवधिया ने रिबन काटकर किया।
मेला में महाविद्यालय की छात्राओं ने आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का परिचय दिया। राजनीति विभाग ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, अर्थशास्त्र विभाग ने कोल्ड ड्रिंक और पापड़ी चाट, रसायनशास्त्र विभाग ने प्लास्टिक समान से सजावट की सामग्री और बाम एवं बाल न झड़ने वाला सिरम प्रस्तुत किया। होमसाइंस विभाग ने मिलेट आधारित व्यंजन का स्टॉल सजाया।
एनएसएस की छात्राओं ने डेकोरेटिव दी, और मिट्टी के मटके का स्टॉल लगाया। प्राणीशास्त्र विभाग ने नींबू शरबत और मिट्टी के घड़ों से बने उत्पाद, बॉटनी विभाग ने मशरूम और औषधीय पौधों का स्टॉल प्रदर्शित किया। भूगोल विभाग ने बचे कपड़ों से बने ओले और भेल का स्टॉल सजाया। भौतिकी विभाग ने एआई द्वारा फोटो जनरेटिंग, गणित विभाग ने गणितीय गेम्स, मनोविज्ञान विभाग ने मनोवैज्ञानिक टेस्ट आयोजित किए। समाजशास्त्र विभाग ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन और हस्तनिर्मित आभूषण, योग विभाग ने लो कैलोरी पुलाव और हेल्दी सैंडविच का स्टॉल लगाया।
महाविद्यालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मेले में बड़ी संख्या में छात्राएं, अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
