राजनांदगांव। डायल 112 सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जन संवाद कक्षा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता डायल 112 के जोनल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने की। इसमें डायल 112 के वाहन चालकों और आरक्षकों को इवेंट प्राप्त होते ही तय समय में घटनास्थल पर पहुंचने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने और सजग-सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही वाहन चालकों एवं आरक्षकों को दस्ताने, सैनिटाइजर और फर्स्ट एड बॉक्स भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने कर्तव्य सुरक्षित और बेहतर ढंग से निभा सकें।
इस अवसर पर निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, आरक्षक कामता प्रसाद यादव, लक्ष्मी नारायण देवांगन, सिंधु मेश्राम, तौफीक खान सहित लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है और डायल 112 के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
