मोहला। जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू के मार्गदर्शन में पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव किया। इस भ्रमण का सफल नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा वर्मा ने किया।
कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 10वीं के कुल 101 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ 13 शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पहले साइंस सेंटर रायपुर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विज्ञान के विभिन्न मॉडल, प्रयोग और तकनीकों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
साइंस सेंटर के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का दौरा किया। यहाँ उन्हें आदिवासी संस्कृति, परंपरागत वस्तुएं, ऐतिहासिक धरोहर और बस्तर के राजा दलपत देव (दलपत राय) से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने आदिवासियों के अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और विद्रोह के बारे में भी विस्तार से जाना।
विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसे विद्यार्थियों ने सराहा। इस शैक्षणिक भ्रमण ने न केवल पुस्तकीय ज्ञान बढ़ाया बल्कि व्यावहारिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विद्यार्थियों को समृद्ध किया।

ताज़ा ख़बर :
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
