राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक को सज्जन व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। बालक के पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। यह घटना 19 नवम्बर 2025 की रात लगभग 11.30 बजे की है, जब जिला अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि एक नाबालिग बालक गाड़ी पार्किंग के पास डरा सहमा हुआ बैठा है और अपना नाम नहीं बता पा रहा है।
बसंतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा और बालक को तलाशकर दुलार कर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि बालक ने अपना नाम गगन साहू और कन्हारपुरी का निवासी बताया। वह यह भी कह रहा था कि वह घर भूल गया था। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में बालक को कन्हारपुरी राजनांदगांव भेजा और वहां स्थानीय निवासियों से पूछताछ की।
पूछताछ में बालक की पहचान भीम साहू के पुत्र के रूप में की गई। इसके बाद, बालक को उसके पिता भीम साहू के पास सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के पिता ने राजनांदगांव पुलिस का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनकी मेहनत से उनका बेटा सुरक्षित घर लौटा।
राजनांदगांव पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार सदभावना और सहयोग के साथ पुलिस की मदद करें, ताकि इस तरह के मामलों में और भी जल्दी कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल और आरक्षक जामिन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
