राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम ठाकुरटोला में जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों के पास और फड़ से कुल 9,370 रुपए और 52 ताश की पत्तियां बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में पप्पु सोनी पिता भागवत प्रसाद सोनी, उम्र 36 वर्ष, निलकंठ निषाद पिता सदासिंग निषाद, उम्र 36 वर्ष, हेमंत साहू पिता स्वण् लुमेश साहू, उम्र 24 वर्ष, महेश कुमार मारकंडे पिता आत्मा राम मारकंडे, उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब, जुआ और सट्टा विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपियों को काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके पर उपस्थित गवाहों के सामने आरोपीयों के पास और फड़ से जुआ सामग्री और नगदी को जप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/2025 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक डूलेश्वर साहू, आरक्षक तुषार मरकाम, लीला साहू, दुर्योधन कोलियारे, विनोद महिलांगे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
