डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूदगांव साकरीपार में हुई चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी मौसमी निषाद की दुकान से नगदी और गांव के ट्रैक्टर से एक्साइज कंपनी का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी चोरी होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की समान बरामद की गई।
प्रार्थी मौसमी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान से 25,000 रुपये की नगदी चोरी की और उसी रात जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से बैटरी और हाइड्रोलिक पट्टी चोरी कर ली। कुल चोरी की कीमत 31,500 रुपये थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत धारा 305 (ए), 331 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर की टीम ने त्वरित विवेचना कर संदेही आरोपी रेवाराम निषाद (27) निवासी साकरीपार रूदगांव को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बैटरी और हाइड्रोलिक पट्टी बरामद किया गया। नगदी रकम आरोपी ने खर्च कर दी थी।
इस कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक लाभाराम धु्रव और आरक्षक हेमंत सुर्यवंशी की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
