राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान उपार्जन केन्द्र सांकरा में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त है। ग्राम सांकरा से आए किसान गोपाल साहू ने कहा कि वे 350 कट्टा धान बिक्री के लिए लेकर आए हैं। उनके पास 8 एकड़ 50 डिसमिल खेती जमीन है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन के माध्यम से टोकन कटवाया था और धान खरीदी केन्द्र आने के बाद उनके धान की तौलाई इलेक्ट्रानिक मशीन के माध्यम से पादर्शितापूर्वक शीघ्र किया गया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र सांकरा में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। किसान गोपाल ने कहा कि पिछले वर्ष धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका के साथ ही खेती-किसानों के कार्य में मददगार साबित हुई है। धान विक्रय की प्राप्त राशि का उपयोग अपने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेत में बोर करवाया और आने जाने के लिए एक मोटरसाईकल खरीदी है। जिससे उन्हें कही पर भी आना-जाना सुगम हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सही दर पर धान खरीदी की जा रही है। शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत संतुष्ट है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
ग्राम सांकरा के किसान शांतनुराम साहू ने बताया कि उनके पास पौने 2 एकड़ खेती जमीन है और 24 कि्ंवटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सांकरा में ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक कांटा बाट के माध्यम से धान की तौलाई की जा रही है। किसानों के वास्तविक उपज का सही दाम मिलने से खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है। किसान शांतनुराम ने बताया कि वे पिछले वर्ष धान बिक्री से मिली राशि का उन्होंने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेत में स्पि्रंकलर खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में सब्जी की खेती करते हैं, लेकिन इस वर्ष सब्जी के साथ गेंहू की फसल लेने का सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सांकरा के अंतर्गत इंदावनी, धीरी, सांकरा और ईरा ग्राम शामिल है। धान उपार्जन केन्द्र सांकरा में 1174 पंजीकृत किसान है। खरीदी केन्द्र में ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर किसान धान विक्रय करने आ रहे हैं। किसानों को यह जानकारी दी जा रही है कि किसान अपनी टोकन पर्ची, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक की प्रति लेकर आए। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, सरना एवं पतला धान की खरीदी की जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
